थायराइड के मरीज को ये 7 चीजें कभी नहीं करनी चाहिए | वरना पछताओगे

थायराइड के मरीज को ये 7 चीजें कभी नहीं करनी चाहिए
TaaZaIdea


नमस्कार दोस्तों आज हम थायराइड के मरीज को कौन शी 7 चीजें कभी नहीं करनी चाहिए उसके बारे में बात करने वाले है और थायराइड के बारे में बहुत सारी रोचक बातों को भी आज हम जानने वाले हैं।


थायराइड के मरीज को ये 7 चीजें कभी नहीं करनी चाहिए| Thyroid Ke Mariz Ko Kabhi Nahi Karni Chahiye Ye 7 Chize


  1. सबसे पहले को तो थायराइड को मरीज को अपने खान-पान का सबसे ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। थायराइड के मरीज को कभी भी ऐसी चीज नहीं खानी चाहिए जिससे उसे पचाने में परेशानी हो। थायराइड के मरीज को खान-पान में क्या ख्याल रखना चाहिए और उसकी जानकारी उसे जरूर होनी चाहिए।
  2. थायराइड के मरीज को बहुत ज्यादा ठंडे पदार्थों का कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि वह बहुत नुकसानदायक माना जाता है।
  3. थायराइड के मरीज को खाने में मिर्च और मसालेदार चीज वस्तुओं का परहेज करना चाहिए और तेलिया पदार्थ तथा खट्टे पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  4. थायराइड के मरीज को कभी भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
  5. थायराइड के मरीज को बासी खाने को हाथ भी नहीं लगना चाहिए और उससे दूर रहना चाहिए।
  6. थायराइड के मरीज को बहुत सारे ऐसे तेल आते हैं जिसका परहेज करना चाहिए।
  7. उनको बहुत ज्यादा परिश्रम नहीं करना चाहिए और जितना हो सके उतना आराम करना चाहिए।


थायराइड का रामबाण इलाज | Thyroid Ka Ramban Ilaj 


थायराइड के रामबाण इलाज जाने से पहले आपको यह पता होना चाहिए की थायराइड दो प्रकार के होते हैं।


 1. हाइपरथाइरायडिज़्म - जब हमारी थायराइड ग्रंथि थायरोक्सिन अंत स्राव का स्त्राव करती है। जब यह स्राव हमारे शरीर की जरूरत से अधिक हो जाता है तो इस गलती को हाइपरथाइरॉयडिज़्म कहते हैं।


 2. हाइपोथाइरायडिज़्म - जब थायराइड ग्रंथि से थायरोक्सिन अंतराष्ट्र शरीर की जरूरत से कम उत्पादन होता है तब हाइपोथायरायडिज्म बीमारी होती है।


हाइपरथाइरायडिज़्म थायराइड का रामबाण इलाज


 1. मुलेठी नाम की एक आयुर्वेदिक औषधि आती है। इस औषधि में ऐसा पोषक तत्व पाया जाता है जिससे थायराइड के कैंसर सेल्स को ज्यादा बढ़ाने से रोकने में मदद करता है। जिससे आप हाइपरथाइरायडिज़्म थायराइड से बच सकते हैं।


 2. अश्वगंधा एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जिससे थायराइड की इस बीमारी से बचा जा सकता है। अश्वगंधा के पाउडर को रोजाना नियमित लेने से हाइपरथाइरॉयडिज़्म थायराइड का इलाज किया जा सकता है।


 3. थायराइड के रोगी को रोज नियमित एक ग्लास दूध पीना चाहिए। रोजाना दूध पीने से हाइपरथाइरॉयडिज़्म थायराइड के मरीज को राहत मिलती है।


 4. थायराइड के रोगी को अपने खान-पान में बहुत ध्यान रखना है। थायराइड के रोगी खान पान में प्रोबायोटिक से भरपूर चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे इस प्रकार के थायराइड में आराम मिल सकता है।


 5. थायराइड में बहुत सारे ऐसे विटामिन होते है जो इस रोग में बहुत महत्व रखते हैं। थायराइड के रोगी को खाने में ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें विटामिन b12 भरपूर मात्रा में हो जो हमारे शरीर के हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता है।


और जाने - सिर्फ 1 महीने मेथी का पानी पीने के फायदे


हाइपोथाइरायडिज़्म थायराइड का रामबाण इलाज


 1. धनिया पत्ते में ऐसे पोषक तत्व पाए गए हैं जो हाइपोथाइरायडिज़्म प्रकार के थायराइड रोग में आराम दे सकते हैं। इसीलिए हाइपोथाइरायडिज़्म में धनिया पत्ते को अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।


 2. दूध और दूध से बने सभी प्रोडक्ट का इस्तेमाल थायराइड के इस प्रकार के रोग में किया जाता है। जिससे आपके थायराइड की बीमारी में राहत मिलती है। दूध के प्रोडक्ट्स शरीर में विटामिन को बढ़ाने में मदद करता है जिससे आपके स्वस्थ में सुधार आता है।


 3. नारियल के तेल में सबसे ज्यादा फैटी एसिड होता है। जिससे थायराइड के हार्मोन को कम करने में मदद मिलती है। नारियल का तेल थायराइड ग्रंथि को थायरोक्सिन अतःस्त्राव को संतुलित करने में मदद करता है।


 5. थायराइड के इलाज के लिए रोजाना एक चम्मच तुलसी खाने से बहुत राहत मिलती है। तुलसी के पत्ते मैं ऐसे पोषक तत्व पाए गए हैं जो थायरोक्सिन हार्मोन को संतुलित करता है।


 6. थायराइड के रोग में रोजाना खाने के भोजन के साथ लौकी का जूस पीने से भी बहुत सारा फायदा मिलता है।


थायराइड की बीमारी में सबसे अधिक आपको खाने-पीने का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इन्हीं चीजों से आपके शरीर के अंदर बहुत सारा बदलाव होता है। शरीर के अंदर की सारी ग्रंथियां खाने-पीने की वजह से ही कम या ज्यादा हार्मोन का उत्पादन करती है जिससे आपका बोहोत सारे रोगों से बच सकते हैं।


और जाने - खूनी बवासीर के नुकसान, फायदे और लक्षण


थायराइड के लक्षण | thyroid ke lakshan


थायराइड बीमारी के दो प्रकार होते है। इन दोनों प्रकारों में लक्षण भी भिन्न प्रकार के देखने को मिलते हैं। थायराइड में देखे जाने वाले बहुत सारे लक्षण खास नही लगते हैं लेकिन आपको उसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। जब भी आपको थायराइड का कोई भी लक्षण दिखाई दे तब आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।


हाइपरथाइरायडिज़्म थायराइड के लक्षण


  • तनाव बढ़ना
  • अचानक से मूड में बदलाव आना
  • रात को नींद कम आना
  • आंखो का लाल होना या सुखी होना
  • बोहोत ज्यादा गर्मी लगना
  • प्यास बढ़ जाना
  • ज्यादा सांस फूलना
  • धड़कन अधिक बढ़ जाना
  • वजन अचानक से कम हो जाना
  • शरीर में घबराहट बढ़ जाना
  • बिना कारण के परेसान होना


हाइपोथाइरायडिज़्म थायराइड के लक्षण


  • वजन अचानक से बढ़ जाना
  • ठंड का अधिक लगना
  • त्वचा कमजोर और रूखी होना
  • डिप्रेशन में चले जाना
  • तनाव बढ़ जाना
  • गले का बैठ जाना
  • मांसपेशिया अकड़ जाना
  • बालो का जड़ना 
  • चेहरे पर सूजन आना
  • याददस्त कमजोर होने लगना


पुरुष में थायराइड के लक्षण | Thyroid Ke Lakshan in Male


और जाने - अश्वगंधा के फायदे पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए


पुरुषों और महिलाओं में थायराइड के लक्षण अलग-अलग देखे जाते हैं। पुरुषों में थायराइड होने पर नींद कम आती है या नहीं आती है। पुरूष ज्यादातर डिप्रेशन में चले जाते हैं और अधिक घबराहट महसूस करते हैं। पुरुषों के बाल झड़ने लगते हैं। कई पुरुषों को वजन अचानक से बढ़ जाता है या फिर अचानक से कम होने लगता है। पुरुषों की मांसपेशियां कठोर होने लगती है। उनकी यौन इच्छा में भी कमी आती है और शुक्राणु में भी कमी आती हैं। पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता खराब होने लगती है। ऐसे ही कई सारे लक्षण पुरुषों में देखे जाते हैं।


महिलाओं में थायराइड के लक्षण | Thyroid Ke Lakshan In Female 


महिलाओं में भी पुरुषों जैसे ही कुछ लक्षण दिखाई देते हैं और कुछ लक्षण पुरुषों से अलग देखने को मिलते हैं। जैसे की महिलाओं में थायराइड से पीड़ित होने पर वजन बढ़ जाता है और त्वचा सूखने लगती है। महिलाओं की आवाज भारी होने लगती है। महिलाओं को रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। मांसपेशियों का कोमल या ज्यादा कठोर होती है या फिर उसमें दर्द होने लगता है। ठंड को सहने की क्षमता कम हो जाती है और कुछ मामलों में महिलाएं डिप्रेशन में चली जाती हैं। महिलाएं घबराहट और बहुत ज्यादा चिड़चिड़ापन महसूस करती है। महिलाओं के मासिक चक्र संतुलित होने लगता है और मासिक में दर्द ज्यादा होने लगता है। ऐसे कई लक्षण महिलाओं में देखे जाते हैं।


और जाने - सोते समय हाथ सुन्न होना


FAQs


1. थायराइड क्यों होता है?

थायराइड ग्रंथि आयोडीन के उपयोग से थायरोक्सिन अतःस्राव का उत्पादन करती है। जिन लोगों में आयोडीन की कमी होती है उन लोगों को थायराइड होता है।


2. थायराइड में कहां-कहां दर्द होता है?

थायराइड की बीमारी में गर्दन और पैरों में दर्द महसूस होता है। कभी-कभी पैरों में दर्द से सूजन भी हो जाती है।


3. थायराइड कितने दिन में ठीक हो जाता है?

थायराइड कितने दिन में ठीक हो जाता है वह तो कहां नहीं जा सकता है। अगर आप आहार में पोषक तत्व युक्त और विटामिन युक्त आहार ले रहे हो तो जल्द से ही थायराइड ठीक हो जाएगा।


4. थायराइड में गर्म पानी पीना चाहिए की नहीं?

ज्यादातर डॉक्टर की सलाह के अनुसार आपको गर्म पानी पीना चाहिए जिससे थायराइड में राहत मिल सकती हैं।


5. थायराइड में चाय पीनी चाहिए कि नहीं?

थायराइड की बीमारी में मरीज को सुबह चाय का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वह चाय की जगह दूध का सेवन कर सकता है।


6. थायराइड के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए?

कई रिसर्च के मुताबिक माना गया है कि थायराइड के मरीज को हरी पत्तेदार सब्जियां नहीं खानी चाहिए। क्योंकि यह पत्तेदार सब्जियां मरीज की थायराइड ग्रंथि मैं आयोडीन का उपयोग करने की क्षमता कम कर देती है।


अगर आपको यहां पर दी हुई सभी जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो हमारे ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.