मसूड़े फूलने का कारण और रामबाण उपचार जानकर रह जाओगे हैरान

मसूड़े फूलने का कारण
TaaZaIdea

नमस्कार दोस्तों, बहुत लोगों को मसूड़े फूलने की समस्या होती है। आज हम इस पोस्ट में मसूड़े फूलने का कारण और उपचार के बारे में जानने वाले हैं। मसूड़े के बारे में और भी बहुत सारी रोचक बातें भी जानेंगे।


मसूड़े फूलने का कारण | Masude Fulne Ka Karan


  • मसूड़ों की कोई बीमारी के कारण
  • इन्फेक्शन से
  • वायरस से
  • पोसकतत्व की कमी से
  • प्रेग्नेंसी के कारण
  • टूथपेस्ट में आनेवाले केमिकल्स के कारण
  • स्कर्वी रोग के कारण
  • दवा के साइड इफेक्ट्स के कारण
  • मसूड़ों में कुछ फसने के कारण


मसूड़े फूलने का बहुत सारे कारण होते हैं। अगर आपको मसूड़े संबंधित कोई भी बीमारी है तो आपके मसूड़े फूल जाते हैं।


आपको किसी खाने की चीज या पीने के चीज से इंफेक्शन हो तो भी आपके मसूड़े फूल जाते हैं और उसमें दर्द होने लगता है।


आप किसी ऐसी चीज खा लेते हैं जो बासी हो तो उसमें बैक्टीरिया होते हैं। बैक्टेरिया आपके मुंह तक पहुंच जाते हैं जिसके कारण आपको मसूड़े फूलने की समस्या होने लगती है।


हमारे शरीर को कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है तो भी मसूड़े फूलने की समस्या देखने को मिलती है।


डॉक्टर के अनुसार महिलाओं में प्रेगनेंसी में ज्यादातर मसूड़े फूलने की समस्या देखने को मिलती है। प्रेगनेंसी में महिलाओं को ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है।


कई सारे लोग कोई सस्ता या किसी भी प्रकार का टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिसके अंदर कई सारे खराब केमिकल्स पाए जाते हैं। केमिकल्स के साइड इफेक्ट के कारण आपको सब मसूड़े फूलने की समस्या देखने को मिलती है।


स्कर्वी एक ऐसा रोग है जो आपके शरीर के अंदर विटामिन C के कमी के कारण होता है। अगर आपको स्कर्वी रोग है या फिर आपके शरीर में विटामिन C की कमी है तो आपको मसूड़े फूलने की समस्या देखने को मिलेगी।


अगर आप किसी भी प्रकार के रोग से ग्रस्त है या फिर आप किसी भी प्रकार की दवाई ले रहे हैं। तो उस दवाई के साइड इफेक्ट के कारण भी आपको मसूड़े फूलने की समस्या होती है।


जब आप खाना खाते हैं तब कई सारी ऐसी चीज होती है जो आपके दांत में फंस जाती है। दांत में वह फसी हुई चीज ज्यादा देर तक रहकर सड़ जाती है जिसके कारण आपको मसूड़े में दर्द होता है।


और जाने - सिर्फ 1 महीने मेथी का पानी पीने के फायदे


मसूड़े फूलने का उपचार | Masude Fulne Ka Upay


  • डॉक्टर के परीक्षण से
  • माउथ क्लीनिंग
  • मेडिकेशन
  • सर्जरी


अगर आपको मसूड़े में दर्द और सूजन ज्यादा बढ़ चुकी है तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए। जब आप डॉक्टर के पास जाएंगे तब डॉक्टर मसूड़े की सूजन का कारण जानने की कोशिश करेगा। उसके बाद मसूड़े में पहले साफ सफाई करेगा जिसके कारण आपको मसूड़े में दर्द कम होता है।


जब मुंह के अंदर गंदगी बढ़ जाती है तब मसूड़े में सूजन और दर्द होता है। अगर इस कारण से मसूड़े में सूजन हो तो आपको डॉक्टर के पास जाकर मुंह की साफ सफाई करवा लेनी चाहिए।


डॉक्टर मसूड़े की साफ सफाई के साथ आपको थोड़ी बहुत दवाइयां देता है। दवाइयों से मसूड़े की सूजन कम होती और दर्द कम होता है।


जब मसूड़े की सूजन और दर्द की समस्या अधिक बढ़ जाती है तब डॉक्टर आपको सर्जरी की सलाह देता है। आपको डॉक्टर की सलाह मानकर जल्द से सर्जरी करवा लेनी चाहिए वरना यह समस्या बढ़कर मुंह का कैंसर भी हो सकता है।


मसूड़े फूलने का घरेलू उपचार | Masude Fulne Ka Gharelu Upay


  • लौंग के तेल से
  • हल्दी से
  • नमक से
  • बेकिंग सोडा से
  • नींबू से
  • केस्टर ऑयल से
  • एलोवेरा जेल से
  • सरसो के तेल से
  • अजवाइन से
  • अदरक से
  • प्याज से


जब आपके मसूड़े फूल जाते हैं तब लॉन्ग के तेल मैं थोड़ा सा नमक मिलाकर मसूड़े पर लगाने से आपको राहत मिलती है।


मसूड़े में हुई सृजन और दर्द को कम करने के लिए आप नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नमक लगाने से आपका दर्द में राहत मिलती है।


बेकिंग सोडा मसूड़े पर लगाने से मसूड़े में रहे बैक्टीरिया मर जाते हैं जिसके कारण मसूड़े की सूजन कम होती है।


अगर आपके शरीर में विटामिन C की कमी के कारण मसूड़े फूल गए हैं तो नींबू का रस निकालकर दिन में दो-तीन बार कुल्ला करना चाहिए। जिससे आपको मसूड़े की सूजन कम होती है।


और जाने - सोते समय हाथ सुन्न होना


केस्टर ऑयल में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है। केस्टर ऑयल से सुबह शाम मसूड़े में मालिश करने से सूजन कम होती है और दर्द भी कम होने लगता है।


एलोवेरा जेल को एक उत्तम आयुर्वैदिक औषधि माना गया है जिसमें एंटी फंगल गुण होते हैं। एलोवेरा जेल को मसूड़े पर लगाकर 5 मिनट रखने के बाद कुल्ला कर ले जिससे मसूड़े की सूजन कम होती है।


सरसों का तेल आपके मसूड़े के दर्द और सूजन को कम करने में बहुत मदद करता है।


अजवाइन एक गुणकारी औषधि मानी जाती है। अजवाइन को पीसकर उसमें राय मिलाकर मसूड़े पर लगाएं। इससे मसूड़े का दर्द भी कम होगा और सूजन भी कम होगी।


अदरक एक ऐसी चीज है जो किसी के भी घर में मौजूद होती है। अदरक को पीसकर उसमें थोड़ा नमक मिलाएं और मसूड़े पर मले। दो-तीन दिन यह करने से सूजन कम होने लगती है।


इस प्रकार बहुत सारे घरेलू उपाय है जिससे आप मसूड़ों की सूजन से राहत पा सकते हैं लेकिन अगर आपको सूजन और दर्द ज्यादा हो रहा है तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।


मसूड़े फूलने पर सावधानियां | Masude Fulne Par Kya Savdhaniya Rakhe


आपको मसूड़े में सूजन की समस्या हुई है तो  बहुत सारी ऐसी सावधानियां है जो आपको जरूर रखनी चाहिए।


  1. मसूड़े फूलने के बाद आपको अधिक मिर्च या मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए।
  2. आपको तंबाकू या ऐसी किसी भी चीज का इस्तमाल नही करना चाहिए।
  3. आपको चॉकलेट या फिर च्विंगम का इस्तमाल नही करना चाहिए।


मसूड़े फूलने से कैसे बचे | Masude Fulne Se Kaise Bache 


सबसे पहले तो मसूड़े फूलने से बचने के लिए आपको खाने के बाद तुरंत ही मुंह को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए। जिससे आपके दांत या मसूड़े में कुछ भी फसा हुआ ना रहे।


आपको यह सावधानी रखनी चाहिए की मसूड़े फूलना यह विटामिन C की कमी के कारण होता है। इसीलिए आपको विटामिन C से भरपूर खाने का उपयोग करना चाहिए। इस तरह आप मसूड़े फूलने से बच सकते हैं।


और जाने - थायराइड के मरीज को ये 7 चीजें कभी नहीं करनी चाहिए


मसूड़े फूलने के लक्षण |Masude Fulne Ke Lakshan


मसूड़े में सूजन होने पर मसूड़े का रंग लाल हो जाता है। कई बार ब्रश करते समय मसूड़े में से खून भी निकलने लगता है। मसूड़े में दर्द के साथ-साथ सूजन होती है और मुंह में से गंदी सी बदबू आती है। अगर मसूड़े का इलाज ज्यादा देर तक नहीं करते हैं तो दांत भी गिरने लगते हैं।


बच्चों के मसूड़े फूलने पर क्या करें | Baccho Ke Masude Fulne Par Kya Kre


जब बच्चों के मसूड़े बोलते हैं तब उन्हें मसूड़े में बहुत दर्द होता है और वह रोने लगते हैं। बच्चों को मसूड़े में दर्द से राहत दिलाने के लिए आपके हाथ अच्छे से धोकर हाथ में एलोवेरा जेल को लगाए। हाथ से मसूड़े पर थोड़ी-थोड़ी मालिश करनी चाहिए जिससे बच्चों को दर्द से राहत मिलती है।

बच्चों को मसूड़े फूलने पर उनको नारियल पानी पिलाना चाहिए। नारियल पानी से मसूड़े की सूजन में आराम मिलता है।


मसूड़े फूलने की टेबलेट | Masude Fulne Ki Teblet


Flexon MR Teblet


जब आपके मसूड़े फूल जाते हैं और उसमें दर्द होने लगता है। तब डॉक्टर आपको फ्लेक्सन एमआर टेबलेट लेने की सलाह देता है। फ्लेक्सन एमआर टेबलेट खाने से आपके मसूड़े में होने वाले दर्द में राहत मिलती है और सूजन भी कम होती है।


FAQs


1. मसूड़ों में इन्फेक्शन क्यों होता है?

ज्यादातर ऐसे लोग होते हैं जिसके मसूड़ों में बैक्टीरिया पाए जाते हैं। उसके कारण ही मसूड़े में इंफेक्शन होता है।


2. मसूड़ों से खून आना कौन सी बीमारी है?

मसूड़े से खून आना एक कैंसर के कारण होता है जिसका डॉक्टर की भाषा में नाम ल्यूकेमिया है।


3. क्या मसूड़ों में कैंसर होता है?

हां, अगर आपको मसूड़े में सूजन और दर्द का सही समय पर इलाज न किया जाए तो मसूड़े में ल्यूकेमिया नाम का कैंसर हो जाता है।


4. मसूड़ों से खून आना कैसे बंद हो?

मसूड़े में से आने वाले खून को बंद करने के लिए आपको नमक का पानी लगाना चाहिए जिससे जल्द ही राहत मिल जाती है।


5. मसूड़ों का सफेद होना क्या है?

अगर आपके मसूड़े फूले हुए हैं और सफेद हो गए हैं तो समझ जाना चाहिए कि मसूड़े के अंदर पल्क है। मसूड़े आयरन की कमी के कारण भी अधिकतर लोगों में सफेद हो जाते हैं।

अगर आपको यहां पर दी हुई सभी जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो हमारे ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.