पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के अद्भुत उपाय: जानिए यह राज़!

पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय
TaaZaIdea

नमस्कार दोस्तों, झाइयों की समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों में देखी जाती है। ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से चेहरे पर झाइयां हो जाती हैं और इन झाइयों के कारण चेहरा बदसूरत दिखने लगता है। आज हम चेहरे पर दिखने वाली पुराने से पुराने झाइयां को दूर करने का उपाय बताने वाले है। हम आपको झाइयां के बारे में और भी कई दिलचस्प बातें बताएंगे, जिन्हें जानकर आप इस समस्या से बच सकते हैं।


पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय | Jhaiya Kaise Hataye


  • आलू से
  • नींबू से
  • एलोवेरा से
  • केले के छिलके से
  • टमाटर से
  • चंदन से
  • हल्दी और शहद से
  • प्याज से
  • दूध से
  • बेसन से
  • संतरे के छिलके से


झाइयों की समस्या महिलाओं और पुरुषों में देखी जाती है। झाइयां होने के कई कारण होते हैं लेकिन इनसे छुटकारा पाने का कोई रामायण इलाज नहीं है। झाइयां चेहरे पर दिखने वाले एक प्रकार के काले धब्बे होते हैं जो आसानी से नहीं उतरते। यदि आपको पुराने दाग-धब्बों की समस्या है, तो उनसे छुटकारा पाने के कई तरीके हैं जो वास्तव में प्रभावी साबित हुए हैं।


और जाने - पिंपल को कहो अलविदा: 1 दिन में पिंपल हटाने का जादूई घरेलू उपाय!


1. आलू


झाइयों को दूर करने के लिए आलू को रामबाण इलाज माना जाता है। आलू में विटामिन C पाया जाता है जो त्वचा को साफ रखता है। आलू त्वचा पर एंटी-पिग्मेंटेशन का काम करता है जिससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होने लगते हैं। अगर आपको झाइयों की बहुत पुरानी समस्या है तो आपको दिन में दो बार आलू का पानी अपने चेहरे पर लगाना चाहिए जिससे झाइयों से राहत मिलेगी।


2. नींबू


नींबू में सिट्रिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। नींबू में पाया जाने वाला यह एसिड चेहरे से धूल-मिट्टी को साफ करता है और इससे आपके चेहरे पर होने वाली झाइयां भी ठीक हो जाती हैं। नींबू का रस चेहरे पर लगाने से नींबू में मौजूद विटामिन C के कारण झाइयों की समस्या से राहत मिलती है। नींबू का रस चेहरे पर पनपने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता है जिससे कील-मुंहासे और झाइयां दोनों पर अच्छा असर होता है।


3. एलोवेरा


एलोवेरा एक आयुर्वेदिक औषधि है। एलोवेरा में एलिसिस नामक तत्व होता है जो त्वचा पर दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। एलोवेरा को चेहरे पर लगाने से आप सूरज की यूवी किरणों से बच सकते हैं और त्वचा के संक्रमण से बच सकते हैं।


4. केले के छिलके


केले के छिलके में त्वचा को नमीयुक्त बनाए रखने के लिए एंटी-पिग्मेंटेशन गुण होते हैं। वह गुण झाइयों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आपको पके केले के छिलके को अपने दागों पर 20 मिनट तक रगड़ना है जिससे आपके दाग कम हो जाते हैं।


5. टमाटर


त्वचा पर झाइयां होने का एक कारण सूरज की यूवी किरणें भी हैं। टमाटर में लाइकोपीन होता है जो सूरज की यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है। टमाटर का रस चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ रहती है और त्वचा के काले धब्बे भी दूर हो जाते हैं।


6. चंदन


आपने कभी न कभी अपने चेहरे पर चंदन जरूर लगाया होगा। चंदन चेहरे और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद औषधि मानी जाती है। चंदन का तेल त्वचा से झाइयां और दाग-धब्बे हटाने में भी मदद करता है। चंदन का तेल चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आता है और त्वचा पर नजर आने वाले दाग-धब्बे भी कुछ हद तक कम हो जाते हैं।


7. हल्दी और शहद


हल्दी त्वचा के PH को नियंत्रित रखने में मदद करती है। हल्दी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। मुंहासों के दाग कम करने के लिए हल्दी और शहद का पेस्ट बनाएं और रात को सोते समय इस पेस्ट को लगाएं। शहद के जीवाणुरोधी गुण त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं।


8. प्याज


प्याज तो हर किसी के घर में होता है। उसमें से लाल प्याज का उपयोग झाइयों को कम करने में सहायक हो सकता है। दरअसल, प्याज में एंटी-टायरोसिन तत्व मौजूद होता है जो झाइयों पर कुछ हद तक काम करता है। त्वचा में मेलेनिन होता है जो झाइयों का कारण बन सकता है। लाल प्याज त्वचा में मेलेनिन को कम करता है और त्वचा को खूबसूरत बनाता है।


9. दूध


दूध हर किसी के घर में पाया जाता है। आप दूध की मदद से झाइयां दूर कर सकते हैं। दूध को रूई की मदद से चेहरे पर लगाने से चेहरा हाइड्रेटेड रहता है और चेहरे की चमक बरकरार रहती है। दूध में मौजूद सभी पोषक तत्व त्वचा की झाइयों और दाग-धब्बों को कम करते हैं। दूध त्वचा के निखार के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।


10. बेसन


चने का आटा यानी बेसन तो हर किसी के घर में होगा। चने के आटे में थोड़ा सा शहद मिलाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। बेसन की मदद से सूरज की किरणों से भी बचा जा सकता है, जिससे झाइयां कम होती हैं।


11. संतरे के छिलके


संतरे के छिलके में एसिड होता है जो चेहरे से मेलेनिन को हटाता है। चेहरे में मेलेनिन के कारण त्वचा पर धूल-मिट्टी जमा हो जाती है, जिससे त्वचा पर दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। संतरे के छिलके को झाइयों के लिए सबसे कारगर इलाज माना जाता है। संतरे के छिलके से रस निकालें और इसे दिन में एक बार त्वचा पर लगाएं।


और जाने - किडनी की बीमारी के 10 छुपे हुए संकेत: स्वास्थ्य को बचाने का एक मौका!


इस प्रकार ये सभी पुराने से पुराने झाइयां को दूर करने के घरेलू उपाय हैं। इन सभी उपचारों को करने से दाग-धब्बों के अलावा चेहरे की अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है। यहां बताए गए सभी उपचारों से आपके चेहरे पर किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होता है। इसलिए इन उपायों को एक बार जरूर आजमाना चाहिए।


अगर आप झाइयों से बहुत परेशान हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब हम आपको झाइयों से छुटकारा पाने के लिए कई मेडिकल उपचार बताने जा रहे हैं, जिससे झाइयों से तुरंत छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन इस उपचार के लिए आपको डॉक्टर के पास जाना होगा।


झाइयां का मेडिकल उपाय | Jhaiya Kaise Hataye 


डॉक्टर झाइयों को ख़त्म करने के लिए सबसे अच्छा इलाज बताते हैं। नीचे हम आपको सबसे आम झाइयों के उपचारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डॉक्टर द्वारा किए जाते हैं।


  1. लेजर ट्रीटमेंट: झाइयों के इलाज में लेजर ट्रीटमेंट रामबाण है। डॉक्टर लेजर की मदद से आपके चेहरे से झाइयां हटाते हैं, जिससे झाइयां गायब हो जाती हैं।
  2. पिल ट्रीटमेंट: यह उपचार दो प्रकार के केमिकल्स की सहायता से किया जाता है। डॉक्टर द्वारा लगाए गए ये केमिकल्स आपकी झाइयों को जड़ से हटाने में मदद करते हैं।
  3. इंटेंस लाइट ट्रीटमेंट: यह एक आधुनिक उपचार है जिसका उपयोग ज्यादातर डॉक्टर करते हैं। इस उपचार में प्रकाश की मदद से आपकी त्वचा पर दिखाई देने वाले काले धब्बों को आपकी त्वचा के रंग से मेल खाता हुआ बनाया जाता है ताकि त्वचा पर निशान दिखाई न दें।
  4. दवाइयां: अगर आपको पिंपल्स की समस्या बहुत कम मात्रा में होती है तो डॉक्टर आपको सबसे पहले क्रीम और दवाइयां लेने की सलाह देते हैं। झाइयों पर क्रीम लगाने से झाइयां बढ़ती नहीं, अपने आप बंद हो जाती हैं।


झाइयां क्या होती है | Jhaiya Kya Hoti Hai


झाइयां महिलाओं और पुरुषों की त्वचा पर देखने को मिलती हैं और बदसूरती का कारण बनती हैं। झाइयां चेहरे पर काले और भूरे रंग के धब्बे होते हैं जो त्वचा के रंग से बिल्कुल अलग होते हैं। झाइयों में आंखों के आसपास काले धब्बे पड़ जाते हैं। गाल और सिर के कुछ हिस्से भी काले हो जाते हैं। झाइयों के दौरान चेहरे पर बहुत ही भद्दे काले दाग-धब्बे पड़ जाते हैं। इस निशान को छूने से आपको उस जगह पर सूजन महसूस होती है। झाइयों की समस्या में ये सभी लक्षण नजर आते हैं।


और जाने - प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने का देसी इलाज: आसान और प्रभावी उपाय


झाइयां होने के कारण | Jhaiya Hone Ke Karan


  • झाइयां होने के कई कारण होते हैं अगर कोई व्यक्ति धूप में ज्यादा समय बिताता है तो उसे झाइयों की समस्या देखने को मिलती है।
  • गर्भावस्था और कई अन्य कारणों से होने वाले हार्मोनल परिवर्तन से झाइयां हो सकती हैं।
  • मेलानिन एक ऐसा पदार्थ है जो चेहरे की त्वचा पर तेल के रूप में होता है। त्वचा पर मेलानिन बढ़ जाने के कारण झाइयां हो जाती हैं।
  • अगर आपके परिवार में किसी को झाइयां की समस्या है तो आपको भी झाइयां होने की संभावना है। झाइयों का एक कारण अनुवांशिकता भी है।
  • आपके चेहरे पर किसी भी तरह की चोट से दाग और काले धब्बे हो सकते हैं।


FAQs


1. झाइयां किस विटामिन की कमी से होती है?

अगर आपके शरीर में विटामिन B12 की कमी है तो यह झाइयों का एक कारण है।


2. गर्भावस्था में चेहरे पर झाइयां क्यों होती है?

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के हार्मोन्स में बदलाव देखने को मिलते हैं। हार्मोन्स में होने वाले इन बदलावों के कारण महिलाओं के चेहरे पर झाइयां हो जाती हैं।


3. ऐसा क्या करें जिससे झाइयां जड़ से खत्म हो जाए?

अगर आप झाइयां को जड़ से खत्म करना चाहते हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए और डॉक्टर की सलाह के अनुसार लेजर ट्रीटमेंट और पील ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से आप धीरे-धीरे झाइयां से छुटकारा पा सकते हैं।


4. झाइयां हटाने की बेस्ट आयुर्वेदिक क्रीम कौन सी है?

झाइयां हटाने की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक क्रीम KHADI Rishikesh की Freckle Cream है। जो आपको आसानी से किसी भी स्टोर से मिल जाएगी।


5. नाक पर झाइयां क्यों होती है?

नाक पर झाइयां होने का सबसे बड़ा कारण सूरज की यूवी किरणें हैं। सूरज की यूवी किरणें आपकी नाक पर अधिक घाव पैदा कर सकती हैं।


अगर आपको यहां पर दी हुई सभी जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो हमारे ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.