दिल्ली की जानकारी: बेस्ट पर्यटन स्थल, इतिहास और महत्वपूर्ण तथ्य

दिल्ली की जानकारी: पर्यटन स्थल, इतिहास और महत्वपूर्ण तथ्य
TaaZaIdea

नमस्कार दोस्तों, अगर आप भारत के नागरिक हैं तो आपको दिल्ली के बारे में जरूर पता होना चाहिए। दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है और इसे भारत की राजधानी माना जाता है। दिल्ली 1483 किमी में फैला भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। भारत में दिल्ली का बहुत महत्व है। भारत के कई शहरों में से दिल्ली सबसे पुराना शहर माना जाता है। दिल्ली यमुना नदी के तट पर स्थित है। दिल्ली का इतिहास सबसे पुराना और प्राचीन है। दिल्ली का इतिहास सिन्धु खीन की संस्कृति से प्रारम्भ हुआ। आज हम दिल्ली के बारे में बहुत सारी जानकारी देने जा रहे हैं। दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं जो घूमने के लिए बहुत अच्छी हैं। यहां दी गई जानकारी बेहद दिलचस्प है।


दिल्ली में घूमने की जगहें | Dilli Main Gumne Ki Jagah


दिल्ली में घूमने लायक कई जगहें हैं जिन्हें देखने के लिए देशभर से लोग आते हैं। आज हम आपको दिल्ली में घूमने लायक कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे प्राचीन और मशहूर हैं।


और जाने - जयपुर के पास 100 किमी के भीतर पाएं खूबसूरत पर्यटन स्थल: जानें दिलचस्प जगहों की सूची


1. इंडिया गेट


  • इंडिया गेट दिल्ली में स्थित सबसे खूबसूरत प्राचीन स्थान माना जाता है। 82 मीटर ऊंचे इस इंडिया गेट को पहले किंग्सवे के नाम से जाना जाता था। किंग्सवे यानी पुराने समय में राजा महाराजा इसी रास्ते से गुजरते थे। अब इस पथ का नाम बदलकर राजपथ कर दिया गया है।
  • पहले इंडिया गेट से काफी गाड़ियां निकलती थीं। लेकिन अब यहां भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • रात के समय जब इंडिया गेट रोशनी से जगमगाता है तो इसकी सुंदरता देखने लायक होती है। इस समय यहां काफी भीड़ जुटती है क्योंकि नजारा देखने लायक होता है।
  • हर साल राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रपति भवन से निकलने वाली परेड इंडिया गेट से लाल किले तक जाती है।
  • अगर आप कभी दिल्ली जाएं तो इंडिया गेट देखना न भूलें क्योंकि यह बहुत प्राचीन स्मारक माना गया है।


2. लाल किला

दिल्ली की जानकारी: बेस्ट पर्यटन स्थल, इतिहास और महत्वपूर्ण तथ्य
लाल किला

  • लाल किला एक ऐतिहासिक किला है जो लाल पत्थर से निर्मित किया गया था। लाल किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में मुगल सम्राट शहाजहा ने करवाया था।
  • लाल किला दिल्ली में यमुना नदी के तट पर स्थित है जो एक बहुत ही प्राचीन किला है। इस किले को देखने के लिए देश-विदेश से कई लोग आते हैं। यह किला फोटोग्राफी के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है।
  • लाल किले को 2007 में यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया था। लाल किला अपनी वास्तुकला के लिए भारत में आकर्षण का केंद्र माना जाता है।
  • अगर आप कभी दिल्ली जाएं तो लाल किला जरूर देखें।


3. अक्षरधाम मंदिर - दिल्ली


  • अक्षरधाम मंदिर भारत के कई बड़े मंदिरों में शामिल है। इस मंदिर में भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति स्थापित है।
  • अक्षरधाम मंदिर में 10 द्वार हैं जो 10 दिशाओं का वर्णन करते हैं। यह द्वार परंपरागत रूप से भारतीय इतिहास का गौरव माना जाता है।
  • अक्षरधाम मंदिर को 2007 में भारत के सबसे बड़े हिंदू मंदिर के रूप में ग्रीनिश बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था।
  • अगर आप कभी दिल्ली जाएं तो इस मंदिर की खूबसूरती देखने जरूर जाएं।
  • अक्षरधाम मंदिर में शाम को फवारा शो का आयोजन किया जाता है। इस फवारा शो को देखने के लिए दूर-दूर से लोग इकट्ठा होते हैं क्योंकि यह देखने में बहुत रोमांचकारी होता है।


4. कमल मंदिर


  • दिल्ली में स्थित कमल मंदिर भी आकर्षण का केंद्र माना जाता है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इस मंदिर में कोई मूर्ति स्थापित नहीं की गई है। कमल को शांति का प्रतीक माना जाता है इसलिए कमल आकृति का यह मंदिर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
  • कमल मंदिर देखने में बहुत सुंदर है, इसलिए यहां बहुत सारे पर्यटक आते हैं। कमल मंदिर को देखने के लिए हर दिन देश-विदेश से लगभग 10 से 12 हजार पर्यटक आते हैं।
  • कमल मंदिर को 'लोटस टेंपल' के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह मंदिर 1987 में खोला गया था। इस मंदिर का आकार इतना मनमोहक है कि आपके होश उड़ जाएंगे।
  • पर्यटक यहां मन को शांत करने और रिलैक्स करने आते हैं। यहां का शांत वातावरण ध्यान और प्रार्थना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।


और जाने - पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के अद्भुत उपाय: जानिए यह राज़!


5. हुमायूं का मकबरा


  • हुमायूं का मकबरा दिल्ली में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। हुमायूं के मकबरे की कलाकृति इतनी खूबसूरत है कि देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।
  • इस इमारत में मुख्य इमारत मुगल सम्राट हुमायूँ का मकबरा है। इसमें हुमायूँ के साथ-साथ कई अन्य राजकीय व्यक्तियों की कब्र भी है। इस मकबरे को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल किया गया है।
  • इस जगह पर कई प्राचीन कलाकृतियां हैं जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
  • हुमायूँ का मकबरा 14वीं शताब्दी में हुमायूँ की विधवा बेगम हमीदा बानो के आदेश पर बनाया गया था। यह बिल्डिंग 8 साल बाद बनकर तैयार हुई थी।
  • अगर आप कभी दिल्ली जाएं तो इस मकबरे के दर्शन जरूर करें।


अब हम दिल्ली के बारे में कई ऐसी दिलचस्प बातें जानने जा रहे हैं जो अक्सर पूछी जाती हैं। ये बातें जानना आपके लिए भी बेहद जरूरी है। यहां दिए गए सभी प्रश्न सबसे अधिक बार पूछे जाने वाले प्रश्न हैं और हमने उनका उत्तर विस्तार से दिया है।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों


1. दिल्ली में क्या फेमस है?

दिल्ली भारत की राजधानी है इसलिए दिल्ली में 50 से भी अधिक फेमस जगह हैं। इंडिया गेट, लाल किला, अक्षरधाम मंदिर, कमल गेट और हुमायूं का मकबरा यहां की पांच सबसे फेमस जगहें मानी जाती हैं।

 

2. दिल्ली कितना पुराना शहर है?

महाभारत पुराण में दिल्ली का उल्लेख सबसे प्राचीन शहर के रूप में किया गया है। महाभारत काल में दिल्ली को इन्द्रप्रस्थ नाम से जाना जाता था। उस समय यह पांडवों की राजधानी मानी जाती थी।


3. दिल्ली का मुख्य भोजन क्या है?

दिल्ली मुगल साम्राज्य था इसलिए यहां का सबसे प्रसिद्ध भोजन कबाब है जो मांसाहारी भोजन में से एक है। अगर आप कभी दिल्ली जाएं तो आपको यहां कई तरह के कबाब मिलेंगे, जो मसालों से भरपूर होते हैं और बेहद स्वादिष्ट होते हैं।


4. दिल्ली का पहला राजा कौन था?

दिल्ली सबसे पुराना शहर है। यहां का पहला राजा तोमर वंश का राजा आनंदपाल माना जाता है। इसी राजा द्वारा दिल्ली में लौह स्तंभ लाया गया और लाल कोट का निर्माण कराया गया था।


5. दिल्ली के राजा का क्या नाम था?

इतिहास के अनुसार दिल्ली के कई राजा हुए हैं लेकिन दिल्ली का पहला राजा तोमर वंश के राजा आनंदपाल को माना जाता है। आनंदपाल एक हिंदू राजा था जिसके बाद कई मुगल राजाओं ने दिल्ली पर शासन किया।


7. दिल्ली का असली शासक कौन था?

दिल्ली का असली शासक कुतुबुद्दीन ऐबक था। दिल्ली की स्थापना कुतुबुद्दीन ऐबक ने की थी। वह एक गुलाम था इसलिए इन के वंश का नाम गुलाम वंश पड़ा।


9. दिल्ली का सबसे बड़ा गाँव कौन सा है?

दिल्ली में यमुना नदी के पार 24 गाँव हैं, जिनमें से सभापुर नामक गाँव क्षेत्रफल की दृष्टि से दिल्ली का सबसे बड़ा गाँव माना जाता है। इस गांव में बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस गांव में एक ग्राम पंचायत भी है।


और जाने - पिंपल को कहो अलविदा: 1 दिन में पिंपल हटाने का जादूई घरेलू उपाय


10. दिल्ली के मूल निवासी कौन हैं?

दिल्ली के मूल निवासी कौन है वह तो कहा नहीं जाता है लेकिन बहुत सारे प्रमाणों के आधार पर यह कहा जाता है कि दिल्ली के मूल निवासी जाट, तोमर, गुर्जर और चौहान वंश के राजपूत हैं।


11. दिल्ली को मिनी इंडिया क्यों कहा जाता है?

दिल्ली भारत की राजधानी है। दिल्ली को मिनी इंडिया कहा जाता है क्योंकि यहां कई राज्यों से भिन्न लोग आते हैं। दिल्ली में आपको भारत के कोने-कोने से आए कई तरह के लोग मिल जाएंगे। दिल्ली को सपनों का शहर भी कहा जाता है क्योंकि पूरे भारत से लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए यहां आते हैं।


12. क्या दिल्ली छोटा शहर है?

दिल्ली 1886 किमी में फैला हुआ है और जनसंख्या के हिसाब से भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर माना जाता है, इसलिए दिल्ली कोई छोटा शहर नहीं है।


13. भारत पर सबसे ज्यादा शासन करने वाले सम्राट कौन थे?

भारत में राज करने वाले बहुत सारे राजा थे लेकिन उन राजाओं में से सबसे बड़े महान राजा अशोक सम्राट थे। अशोक सम्राट मौर्य साम्राज्य के तीसरे सम्राट थे और उन्होंने 272 से 232 ईसवी पूर्व भारत में शासन किया था।


14. दिल्ली का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है?

दिल्ली में कई अलग-अलग मंदिर हैं लेकिन अक्षरधाम मंदिर को दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर माना जाता है। इस मंदिर को ग्रीनिश वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।


15. दिल्ली को दिल्ली क्यों कहा जाता है?

इतिहास के अनुसार दिल्ली का सबसे पुराना नाम इंद्रप्रस्थ था जो महाभारत के समय दिया गया था। उसके बाद तोमर राजवंश के एक राजा धव ने इसका नाम ढीली रखा था। यह नाम समय के चलते ढीली से दिल्ली हो गया।


16. दिल्ली शहर कितना पुराना है?

दिल्ली पर 900 से 1200 के दशक में तोमर वंश के राजा आनंदपाल का शासन था। उससे पहले भी दिल्ली थी लेकिन उसका नाम इंद्रप्रस्थ था जो महाभारत के समय था।


17. दिल्ली कितने राज्य हैं?

यह सवाल कई बार लोग पूछते हैं लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली अपने आप में एक राज्य है। एक राज्य कई जिलों से मिलकर बनता है, इस प्रकार दिल्ली में कुल 11 जिले हैं।


18. दिल्ली की सीमा कितने राज्यों से लगती है?

यह प्रश्न कई बार कई सारी कॉम्पिटेटिव एक्जाम में भी पूछा जाता है। दिल्ली उत्तर, पश्चिम और दक्षिण तीनों तरफ से हरियाणा से घिरा हुआ है और पूरब में उत्तर प्रदेश से घिरा हुआ है।


अगर आपको यहां पर दी हुई सभी जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो हमारे ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.